हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से IPL की तर्ज पर एपीएल (APL) क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में APL 20.2 सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के लगभग 150 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। ऑक्शन कार्यक्रम में खिलाड़ियों पर टीम मालिकों ने उत्साह के साथ बोलियां लगाईं। इस सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें ऑल राउंडर, द इनोवेटर, स्टार स्ट्राइकर, अटेली किंग्स, पैंथर्स 11, फार्च्यून ब्रेवर्स, तलवाना टाइगर्स और सगुन वाटिका शामिल हैं। मंजीत सबसे महंगे खिलाड़ी ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली मनजीत यादव (राजपुरा) पर लगी, जिन्हें 13 हजार रुपए में स्टार स्ट्राइकर टीम के मालिक केपी खोड़ ने खरीदा। इसके बाद जयपुर निवासी ऋतिक राठौर को सगुन वाटिका टीम ने 11 हजार रुपए में अपने साथ जोड़ा। अंकित दस हजारी अंकित जांगिड़ (बालदिया) को फार्च्यून ब्रेवर्स ने 10 हजार रुपए, योगेश यादव (बलावा) को द इनोवेटर ने 8 हजार 500 रुपए और जितेंद्र कुमार (खोड़) को तलवाना टाइगर्स ने 7 हजार रुपए में खरीदा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में एआरसी के प्रेसिडेंट छत्रपाल चौहान, नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल चौहान, एपीएल चेयरमैन नरेश मुदगिल, मैनेजमेंट हेड अंकित बालदिया, मार्केट कमेटी हेड मोनू राजपूत, मेंटेनेंस हेड सतवीर शर्मा, डिसिप्लिन हेड मोनी चौधरी और टूर्नामेंट कमेटी हेड कामेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान आयोजकों ने बताया कि लीग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है। क्रिकेट प्रेमियों में इस लीग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।