नालंदा में बच्चों के विवाद में हिंसा, 18 नामजद:लड़का-लड़की के सिर में मारी थी गोली; 7 आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात

नालंदा में रविवार को बच्चों के विवाद डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक लड़का और लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अभिषेक कुमार, कौशल कुमार, राज मोहित कुमार, सूरज कुमार, नवलेश कुमार, मिंता देवी और आदेश प्रसाद के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका अन्नू की मां सुशीला देवी के बयान पर 18 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कौशल कुमार उर्फ कालिया, प्रशांत कुमार, नवलेश महतो, कमली महतो, सुनील महतो, मिंता देवी, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, राज मोहित कुमार, संजय महतो, टुन्नी महतो, सुदामा कुमार, मुखिया महतो, पप्पू महतो, केडी वर्मा, महेश महतो, अंशु कुमार और दयानंद कुमार शामिल है। सदर एसडीपीओ-1 नुरुल हक ने बताया कि दीपनगर पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी। डुमरावां गांव में मारपीट और गोलीबारी हुई है। 2 बच्चों की हत्या हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गांव में फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस कैंप कर रही है। बच्चों के झगड़े में खूनी संघर्ष दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कुछ दिनों पहले गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर ववाद हुआ था। इसी विवाद में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। बदला लेने की भावना से आरोपियों ने एकजुट होकर गोलीबारी की, जिसमें 2 बेकसूर बच्चों की मौत हो गई।
घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और खोखे बरामद किए गए हैं। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *