नालंदा में महिला के सिर में गोली मार कर हत्या:5 लाख रुपए के लेनदेन में बुलेट दागने का आरोप, पुल के पास पानी से मिली लाश

नालंदा में रविवार की सुबह एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। गोली सिर में लगी है। मृतका के बेटे ने कहा है कि 5 लाख रुपए के लिए मां का मर्डर हुआ है। ये जीविका समुह से जुड़ी थी। इन्होंने जीविका की सीएम रेखा देवी को रुपए दिए थे। उन्होंने ही मां का मर्डर किया है। घटना चण्डी थाना क्षेत्र के कोयल विगहा पहाड़पुर जाने वाली सड़क रास्ते के किनारे की है। मृतका की पहचान वेना थाना क्षेत्र के गंगा बीघा गांव की रहने वाली रामप्रवेश यादव की पत्नी सरिता देवी (55) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के बेटे बिपिन कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम जीविका की सीएम रेखा देवी मां को किसी काम के बहाने बुला के घर से ले गई थी। वह देर रात घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना दी। शव कोयल विगहा जाने वाले रास्ते मे पुल के पास पानी में फेंका हुआ था। पैसे के लिए हत्या का आरोप आरोप है कि सरिता देवी ने जीविका के सीएम रेखा देवी को 5 लाख रुपए दिया था। इसी विवाद को लेकर रेखा देवी ने घर से बुलाकर सरिता देवी की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे पुल के पास फेंक दिया गया। सरिता देवी भी जीविका से जुड़ी हुई थी। हिलसा एएसपी शैलजा ने बताया कि चण्डी थाना पुलिस को एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि महिला के सिर में गोली मार हत्या कर दी गई है। कुछ समय बाद शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली मार हत्या की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *