नालंदा में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने लूटपाट और रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि रेप का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना वेना थाना क्षेत्र की है। मृतका के भतीजे ने बताया कि घर के पास रात 9:00 बजे तक आसपास के लोग जुआ खेल रहे थे। अचानक से जुआ बंद हो गया। आशंका है कि इन्हीं जुआरियों ने घर में घुसकर लूटपाट के बाद हत्या की है। घटना के समय घर में महिला अकेले थी। उनका पूरा परिवार पटना जिले के फतुहा में रहते है। दीपावली और छप पूजा को लेकर घर की साफ-सफाई को लेकर आई थी। शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान मृतिका के बेटे ने बताया कि लूटपाट के बाद मां की हत्या कर दी गई। छठ पूजा को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। कर्णवाली, पायल और मंगलसूत्र लूट लिया गया है। ग्रामीण ऋषि देव कुमार ने बताया कि महिला के होंठ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान हैं। उसके साथ मारपीट की गई है। गले पर भी काला निशान है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास नशेड़ी और जुआरियों का अड्डा है। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने पैसे के लिए घर में महिला को अकेले देखकर लूटपाट और रेप के बाद हत्या कर दी है। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान है। सुबह देर तक घर का दरवाजा बंद था। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने दीवार पर चढ़ कर झांका तो अंदर महिला की लाश पड़ी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ‘पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्ट्या शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि पॉइजन की वजह से मौत हुई है। शरीर पर कोई निशान नहीं है। लूटपाट या रेप का सबूत नहीं मिला है।’