निगम मुलाजिमों ने सफाई का काम ठप रखा

जालंधर | नगर निगम की ड्राइवर और टेक्निकल यूनियन ने मंगलवार को सफाई का काम ठप रखा। मुलाजिम संगठन के प्रधान शम्मी लूथर ने जानकारी दी कि कच्चे मुलाजिमों को वेतन नहीं मिला है। बगैर वेतन मुलाजिम अपने परिवार का खर्चा कैसे चलाएं? अपने हकों की रक्षा के लिए आंदोलन की राह अपनानी पड़ी। संगठन के मेंबरों ने सफाई का काम बंद रखा। उधर, नगर निगम मुलाजिमों ने ट्रक- जेसीबी निगम कॉम्प्लेक्स में खड़ी कर दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *