नीतीश कुमार बिहार सीएम के पद से इस्तीफा कब देंगे? बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे। इससे पहले वे 9 अप्रैल को दिल्ली में JDU नेताओं के साथ बैठक करेंगे। खबर ये भी है कि 8 अप्रैल को नीतीश सरकार की कैबिनेट मीटिंग हो सकती है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ये आखिरी कैबिनेट बैठक भी हो सकती है। इन सब सियासी हलचलों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसा है। पढ़िए बिहार की सियासी खबरें नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा की शपथ सीएम नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। वो बिहार के सीएम पद से इस्तीफा कब देंगे इसको लेकर कयासबाजी जारी है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है, “10 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और NDA मिलकर बिहार के नए सीएम को लेकर फैसला लेगा।” तेजस्वी बोले- अब अधिकारी मांग रहे सीएम का इस्तीफा तेजस्वी यादव ने कहा है, “नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बीजेपी नेताओं का मन में लड्डू फूट रहे हैं। भाजपा के नेता तेल मालिश में लगे हैं कि हम बन जाएं।” उन्होंने कहा, “हिन्दुस्तान में पहली बार ऐसा हो रहा है कि अधिकारी ही बिहार के सीएम से इस्तीफा मांग रहे हैं। इन लोगों ने जनता के साथ धोखा किया है। चुनाव में किए गए वादे कहां गए।” जदयू विधायक पर धमकी देने का आरोप
नबीनगर से JDU विधायक चेतन आनंद पर उन्हीं की पार्टी के नेता और जिला प्रवक्ता रहे राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। औरंगाबाद के जदयू नेता राजा बाबू ने कहा है कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे विधायक चेतन आनंद अपने सरकारी बॉडी गार्ड और निजी गार्ड के साथ उनके घर पहुंचे। उस समय वो घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग दादा घर पर थे। राजा बाबू का आरोप है कि विधायक ने घर पहुंचते ही उनके परिवारवालों को गाली दी। राजा ने बताया कि NTPC बिजली परियोजना में उनका सिविल कार्य चल रहा है। विधायक ने उन्हें काम को बंद कराने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। उन्होंने कहा कि पूरी घटना का CCTV में कैद है। पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगा।
अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए