नीतीश ने सम्राट को रोका,कंधे पर हाथ रखकर बैठा दिया:भाई वीरेंद्र ने कहा-सदन किसी के बाप का नहीं; स्पीकर बोले- निकालकर बाहर कर दूंगा

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर जमकर बवाल हुआ। तेजस्वी SIR को लेकर सरकार को घेरने लगे। इस दौरान उन्होंने दोनों डिप्टी CM को लेकर कहा कि ये सूत्रों के हवाले से वोटर्स को बांग्लादेशी बता देते हैं। इस पर नीतीश कुमार अचानक खड़े हुए तेजस्वी को बीच में रोका और उन्हें बच्चा तक कह दिया। नीतीश सदन में बोल ही रहे थे, तभी सम्राट चौधरी खड़ा होना चाह रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखकर चेयर पर बैठा दिया। इसके बाद तेजस्वी यादव खड़े हुए तो सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। इसी दौरान RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘सदन किसी के बाप का नहीं है।’ इसके बाद स्पीकर ने कहा- निकाल कर बाहर कर दूंगा। इस तरह की भाषा यहां नहीं चलेगी। इसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। अब 7 सीन में सिलसिलेवार तरीके से समझिए सदन में क्या-क्या हुआ… सीन- 1 विपक्ष ने गेट ब्लॉक किया, दूसरे रास्ते से पहुंचे CM सुबह 11 बजे के पहले से विपक्ष के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा के मेन गेट पर बैठ गए। SIR को लेकर सभी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM विधानसभा पहुंचे। प्रदर्शन के चलते सभी को दूसरे गेट से अंदर जाना पड़ा। सीन- 2 नीतीश ने विपक्ष के विधायकों से हटने को कहा मुख्यमंत्री दूसरे गेट पर पहुंचे तो उन्होंने पहले सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद CM ने विपक्ष के विधायकों को इशारा करते हुए हटने को कहा, लेकिन विपक्ष के विधायक मेन गेट पर ही डटे रहे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभी विधायक अंदर आए। सीन- 3 मार्शल और विपक्ष के विधायकों में धक्का-मुक्की हुई CM के पहुंचते ही विपक्ष के विधायक पहले गेट से उठकर दूसरे गेट की ओर जाने लगे। इस दौरान उन्हें मार्शल ने रोकने की कोशिश की। वो नहीं माने, इसके बाद मार्शल के साथ विधायकों की धक्का-मुक्की हुई। धक्का देकर मार्शल ने सभी विधायकों को साइड किया। सीन- 4 सदन में नीतीश-तेजस्वी में इशारों में बात हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही सदन के अंदर पहुंचे, उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। तेजस्वी यादव ठीक उनके सामने बैठे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी नमस्कार किया। तेजस्वी ने भी जवाब में हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों के बीच इशारों में बातचीत हुई। नीतीश कुमार ने पूछा कि काले कपड़े क्यों पहने हैं। सीन- 5 तेजस्वी ने SIR को लेकर सरकार और EC घेरा तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर SIR को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- ‘लालू जी कहते हैं वोट का राज मतलब छोट का राज। संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है। हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं। प्रक्रिया और पारदर्शीता को लेकर हम सवाल उठा रहे हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि बाहरी वोटर्स आ गए हैं। ये उन्हें न्यूज के सूत्रों से मिला।’ सीन- 6 अचानक खड़े हुए नीतीश, बोले- तुम बच्चा हो तेजस्वी सदन में बयान दे रहे इसी बीच मुख्यमंत्री अचानक खड़े हुए। उन्होंने कहा- ‘पहले क्या था। तुम्हारे पिता ने क्या किया। जो ये लोग कहते रहते हैं। जब भी इन लोगों का कोई काम आता है। ये कहते हैं तो हम करवाते हैं। पहले किसी ने महिलाओं को कुछ दिया था।’ हमने महिलाओं के लिए काम किया। हम आपने कामों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। काम गिनवाएंगे। तुम बच्चे थे। तुम्हारे माता-पिता CM रहे। क्या किया.. कुछ नहीं।’ सीन- 7 नीतीश ने सम्राट को रोका,कंधे पर हाथ रखकर बैठा दिया नीतीश सदन में पुरानी सरकार और महिलाओं पर बोल रहे थे। इसी दौरान सम्राट चौधरी खड़े होने जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनके कंधे पर हाथ रखकर चेयर पर बैठा दिया। इसके बाद डिप्टी CM वापस बैठ गए। वे अपनी कुर्सी से उठ चुके थे। सीन- 8 भाई वीरेंद्र बोले- सदन किसी के बाप का नहीं है CM बोल रहे थे, तभी राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कुछ कहा। इस पर डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- आप क्यों बोल रहे। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा- ये सदन किसी के बाप का है क्या। राजद विधायक इस बयान पर स्पीकर नंद किशोर यादव गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा, ‘आपने गलत बयानबाजी की है। माफी मांगिए, नहीं तो सदन से बाहर फेंकवा दूंगा’, लेकिन भाई वीरेंद्र ने माफी नहीं मांगी। ——————————— मानसून सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… नीतीश ने सदन में तेजस्वी को बच्चा कहा:बोले- तुम्हारे माता-पिता CM थे, क्या किया था; RJD विधायक बोले- सदन किसी के बाप का नहीं बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। पहले तेजस्वी ने बिहार के SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने आधार कार्ड को वैलिड नहीं माना है। दो फीसदी लोगों के पास डॉक्यूमेंट्स है। 11 डॉक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हैं। किसी भी पेपर के लिए बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है।’ पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *