नूंह में कार की टक्कर से दंपति की मौत:दो परिजन घायल, दिल्ली-मुंबई हाईवे हादसा, राजस्थान के रहने वाले

नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। बता दे कि फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कमालपुरा महुवा निवासी दीपेंद्र अपनी पत्नी आशा उर्फ अपसरी और दो अन्य परिजनों (जिला दौसा, राजस्थान निवासी )के साथ अर्टिगा कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के चैनल नंबर 68 के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पंचर ठीक करने लगे। कार ने मारी टक्कर, दो की मौत इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दीपेंद्र और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार बच्चों के थे पिता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक दंपति के चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इस हादसे के कारण वे अब माता-पिता विहीन हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *