नूंह में सीएस स्टाफ की टीम ने 7 क्विंटल 10 किलो गोमांस पकड़ा है। वहीं मौके से बाप-बेटे को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी मांस की होम डिलीवरी करने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने मौके से 8 बाइक और गोमांस में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, नूंह सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर को सूचना मिली कि पिनगवां थाना क्षेत्र गांव रीठठ में जाकिर, फारूख आंकेड़ा, टिंडा उर्फ इरफान निवासी मालब, मन्नु निवासी मेवली, हसन, नफीस उर्फ काला, इरफान, वक्की उर्फ वकील और नदीम निवासी रीठठ मिलकर गोकशी का धंधा करते है। घर पर लगाते थे बीफ मंडी गांव रीठठ के कसाई मोहल्ले में वक्की उर्फ वकील, नफीस, इरफान, नदीम और हसन अपने मकान में गोकशी करते हैं। यहां से सांस बाहर सप्लाई करने का काम करते हैं और बाहर से आए सप्लायरों को बेचने के लिए घर में ही बीफ मंडी लगाई हुई है। पिता-पुत्र गिरफ्तार, 140 किलो गोमांस बरामद सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे गांव रीठठ में आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस के जवानों ने मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान वक्की उर्फ वकील और नदीम के नाम से हुई। पुलिस ने वक्की उर्फ वकील के मकान में जाकर देखा तो एक अपाचे बाइक, दो हीरो बाइक बरामद हुईं। जिनके ऊपर खुर्जिया लटकी हुई थी। जिनमें गोमांस भरा हुआ था। इसके साथ ही आरोपी वक्की उर्फ वकील के मकान के आंगन में भी गोमांस पड़ा हुआ था। जहां से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3 लकडी के गुटके, 2 छुरी, 1 कुल्हाड़ी, 2 गाय के पैर मिले। वहीं बाइकों पर लदा व जमीन पर पड़ा करीब 140 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ। दो मकान से 270 किलो गोमांस बरामद इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया कि पुलिस टीम ने इसके बाद नफीस के मकान में जाकर देखा तो 1 लकडी के गुटका, 1 कुल्हाड़ी, 1 बाइक पर गोमांस लदा हुआ था। आरोपी के घर के आंगन में भी कुछ गोमांस पड़ा हुआ था। जिसका कुल वजन करीब 150 किलोग्राम निकला। इसके साथ ही टीम ने इरफान के मकान पर रेड की, जहां 1 बाइक हीरो और 1 अपाचे बाइक खड़ी हुई थी। आरोपी के घर से 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 1 लकड़ी का गुटका, 2 कुल्हाड़ी, 2 छुरी और 130 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ है। तीसरे और चौथे आरोपी के घर से भी गोमांस बरामद इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी नदीम के मकान में जाकर देखा तो 1 बाइक,1 काटा, 2 लकडी का गुटका, 2 कुल्हाड़ी, 2 छुरी और 145 किलो गोमांस बरामद हुआ है। वहीं चौथे आरोपी हसन के मकान पर रेड की गई, तो वहां 1 बाइक , 1 इलेक्ट्रॉनिक काटा, 1 लकडी के गुटका, 1 कुल्हाड़ी, 2 गाय के पैर और 135 किलो गोमांस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि आरोपियों के घर से कुल 7 क्विंटल 10 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ है। पिता–पुत्र को भेजा जेल सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों पिता-पुत्र को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाएगा। आरोपी गोमांस को आस पास के गांवों में जाकर होम डिलीवरी देने का काम करते थे। आरोपियों का पुश्तैनी काम था गोकशी सूत्रों की माने तो गांव रीठठ में आरोपियों का पुश्तैनी काम गोकशी करने था। काफी समय से आरोपी रोजाना गौ हत्या करते और उसे आसपास के इलाकों में सप्लाई करने का काम करते थे। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को इतनी बड़ी मात्रा में हो रही गोकशी की भनक तक नहीं लगी।