नूंह में बेटी से दुष्कर्म के बाद परिवार दहशत में:बोले- शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो; धमकी मिल रही हैं

नूंह जिले के सदर थाना पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद तीन अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। खेत में लकड़ी लेने गई थी नाबालिग, रास्ते से बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी पीड़िता के शारीरिक रूप से विकलांग पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी की शाम करीब छह बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर के पास खेतों में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। राजस्थान में मिली युवती, आरोपी को परिजनों ने पकड़ा 1 फरवरी को परिवार को सूचना मिली कि युवती राजस्थान के टपूकड़ा क्षेत्र में है। परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को आरोपी के साथ पाया। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और युवती को घर ले आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। परिवार का कहना है कि फरार आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। पुलिस ने दी कार्रवाई का भरोसा सदर थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद अन्य सभी संलिप्त आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *