नूंह में सिविल कोर्ट चपरासी के घर लाखों की चोरी:होली पर गांव गया था परिवार; रंगोली पर ‘V’ लिखकर कट का निशान लगाया

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 48 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरों की हरकत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने वारदात के बाद घर के बाहर रंगोली बनाकर अंग्रेजी में ‘V’ लिखकर उस पर कट का निशान भी लगाया, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिरोजपुर झिरका में वार्ड नंबर-15, प्रिकोर सिटी के रहने वाले वीरेंद्र सिंह, जो सिविल कोर्ट फिरोजपुर झिरका में चपरासी के पद पर तैनात हैं, 2 मार्च को अपने परिवार के साथ होली मनाने गांव गए थे। घर से जाते समय उन्होंने प्रिकोर सिटी के गार्ड प्रीतम, मुकेश और भीष्म को अपनी 10 मार्च तक की छुट्टी की जानकारी दी थी।
रात के अंधेरे में चोरों ने तोड़ा ताला पीड़ित के अनुसार, 4 और 5 मार्च की रात के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अंदर रखी अलमारी और लोहे की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 48 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने दी सूचना, लौटकर देखा बिखरा पड़ा सामान घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने फोन कर वीरेंद्र सिंह को सूचित किया। जब वह 5 मार्च को गांव से लौटे, तो उन्होंने मकान का ताला टूटा पाया। घर के अंदर अलमारी और तिजोरी टूटी हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसओसी (स्पेशल ऑपरेशन सेल) टीम को मौके पर बुलाया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द खुलासे का दावा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *