हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ शादी करने का मामला सामने आया है। लड़की का पिता नशेड़ी है, जिसने अपने गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति से मदरसे में उसका निकाह कर दिया। जिसे आरोपी कहीं लेकर फरार हो गया। इस मामले की जानकारी लड़की के चाचा को लगी उन्होंने गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर लड़की को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन लड़की और आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर लड़की के पिता,शादी करने वाले व्यक्ति और मौलवी के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पहले से शादीशुदा है आरोपी 5 बच्चों का पिता शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को दी शिकायत में लड़की के चाचा ने बताया कि गांव उनका भाई नशे का आदि है। उसके साथ गांव का ही करीब 45 वर्षीय रज्जाक भी नशा करता है। जो शादीशुदा है और करीब 5 बच्चे का पिता है। करीब 1 महीने पहले उनके भाई ने अपनी लड़की, जिसकी उम्र 13 साल है,उसका निकाह आरोपी रज्जाक के साथ करा दिया। पिता ने गांव महू चोपड़ा में स्थित मदरसे में रज्जाक के साथ बेटी का निकाह दिया है। आरोपी रज्जाक को निकाह पढ़ाने वाला मौलवी भी इस अपराध में शामिल है। क्योंकि मौलवी ने लड़की के पिता की उम्र के व्यक्ति के साथ उसका निकाह कराया है। आरोपी निकाह करने के बाद लड़की को अपने साथ ले गया लड़की के चाचा का आरोप है कि रज्जाक ने करीब 1 महीने पहले लड़की से शादी की थी। जिसे वह अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब इसकी जानकारी उन्हें लगी तो गांव के मौजिज लोगों के साथ लड़की की तलाश शुरू कर दी। लेकिन लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी उनकी लड़की को लेकर फरार है। चाचा ने कहा कि इस तरह से निकाह या शादी करना पूरी तरह से अवैध है। उनका भाई नशा का आदि है। आरोपी गांजा और शराब का नशा पूरे गांव में सप्लाई करता है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी रज्जाक इसमें संलिप्त मौलवी सहित वहां मौजूद गवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है।