नूंह हिंसा के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी को नहीं मिली दुल्हन:अलीगढ़ से ₹1.20 लाख में रिश्ता, बारात पहुंची तो कोई नहीं मिला; फरीदाबाद में 3 पर FIR

हरियाणा के नूंह में 2023 में हुई हिंसा के आरोपी और खुद को गौरक्षक बताने वाले बिट्टू बजरंगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी सांप्रदायिक तनाव या संगठनात्मक गतिविधि से जुड़ा नहीं, बल्कि शादी के नाम पर उनके साथ ही धोखाधड़ी का है। उनके साथ यह धोखाधड़ी यूपी के अलीगढ़ में हुई है। इस शादी को लिए बजरंगी से 1.20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार वह बारात लेकर अलीगढ़ के बताए गए मंदिर में पहुंचा। परिवार और रिश्तेदार भी साथ थे। मगर, जब वे मंदिर पहुंचे तो वहां न तो लड़की मौजूद थी और न ही बिचौलिया बंटी या उसका कोई सहयोगी। यह देख बजरंगी और उनके नाते-रिश्तेदारों के होश उड़ गए। उन्होंने बिचौलिए और लड़की पक्ष को कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिली। इसके बाद बारात बिन दुल्हन के ही फरीदाबाद लौट आई। अब बिट्‌टू बजरंगी ने इस मामले में फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, बिट्टू बजरंगी का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह पूजा नाम की एक युवती से शादी करने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। वह खुद को समाज का सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहता है कि घर पर रिश्तेदार बैठे हैं और उसे जवाब देना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शादी के नाम पर कैसे हुई ठगी, जानिए पूरा मामला… कौन है बिट्टू बजरंगी, जिसके साथ शादी के नाम पर ठगी हुई…
राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद की संजय एन्क्लेव पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। बिट्टू बजरंगी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब 31 जुलाई 2023 को नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा को भड़काने में बिट्टू बजरंगी का भी नाम सामने आया था। वह “गोरक्षा बजरंग फोर्स” नामक संगठन से जुड़ा बताया जाता है। इसके बाद नूंह के सदर थाने में धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने फरीदाबाद से बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बिट्टू बजरंगी ने फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उसने अपना नामांकन वापस ले लिया था। बिट्‌टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता… युवक के हाथ-पैर बांधकर डंडे बरसाए 1 अप्रैल 2024 को बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हाथ-पैर बंधे युवक पर डंडे बरसा रहा था। वीडियो में एक पुलिस कर्मचारी भी उसके पास खड़ा दिखाई दिया, लेकिन उसने बिट्‌टू को नहीं रोका। पिटने वाला युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला शामू था। वह फरीदाबाद शहर के सरूरपुर इलाके के किराए के मकान में रहता था। उस पर आरोप था कि वह पड़ोस में रहने वाली 2 मासूम बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था। जैसे ही बिट्‌टू बजरंगी को इसकी सूचना मिली तो उसने शामू को पकड़ लिया था। सांसद सिर काटकर लाने वाले को इनाम की घोषणा की बिट्‌टू बजरंगी ने 24 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इसमें उसने उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का सिर काटकर लाने पर इनाम की घोषणा की थी। इसके साथ सांसद को बाबर और औरंगजेब की औलाद कहा था। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने सारण थाना में उसके खिलाफ 2 समुदाय के बीच शांति भंग करने जैसी धाराएं में मामला दर्ज किया। लेकिन पुलिस आज कर उसको गिरफ्तार नही कर सकी है। ईद से पहले बिट्टू बजरंगी ने जारी किया वीडियो साल 2025 में ईद से पहले 6 जून को बिट्टू बजरंगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसमें उसने कहा था कि ईद पर जानवरों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इस कृत्य को करने वाले का बकरे जैसा हाल कर दिया जाएगा। बिट्टू बजरंगी की इस वीडियो के बाद मेवात से एक युवक ने दूसरा वीडियो बनाकर बिट्टू बजरंगी का गला काटकर उसको जानवरों को खिलाने की बात कही थी। बिट्टू बजरंगी ने इस मामले की शिकायत सारन थाना पुलिस को दी थी। ————— ये खबर भी पढ़ें… नूंह हिंसा आरोपी बिट्टू बजरंगी का विवादित बयान, VIDEO:बोला- मैं नहीं था, फिर भी दंगा हुआ; मेवात में योगी का बुलडोजर घूमना चाहिए हरियाणा में नूंह हिंसा के आरोपी व गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उसने हाल ही में नूंह के मुंडाका गांव में हुए 2 पक्षों में टकराव को लेकर वीडियो जारी किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *