नूरमहल में चोर डॉक्टर की कोठी में घुसकर बाथरूम फिटिंग और टोंटिंयां ले गया। इसकी शिकायत डॉक्टर ने नूरमहल पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले को अरेस्ट कर लिया। चोर की पहचान संदीप कुमार गांव भल्लोवाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। चोरी करने से पहले शायद उसने नशा किया था, क्योंकि मौके से एक सीरिंज भी मिली है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के घर से वॉशरूम से सीरिंज मिली है जिससे शक है कि उसने घर के अंदर ही चोरी से पहले नशा किया होगा। हालांकि पूछताछ के बाद ही सब क्लीयर हो पाएगा। डॉक्टर बोले-दोपहर 1 बजे घर में घुसा था चोर
डॉ. मंगत राय औजला ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे चोर उनके घर में घुस आया। चोर ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर गया। इसके बाद उसने पहले घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़े। वहां पर कुछ नहीं मिला तो बाथरूम के तालों को तोड़कर अंदर से बाथरूम फिटिंग खोल ली। सारा सामान वो एक थैले में भरकर ले गया। दुकानदारों ने चोरी करते हुए निकलते देखा तो हुआ शक
घर के आसपास मौजूद दुकानदारों ने चोर को कोठी से बाहर आते देख लिया। उन्होंने तुरंत इकट्ठा होकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि चोर एक प्रवासी मजदूर है जो साइकिल पर घूमकर सामान बेचता है। दुकानदारों ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य प्रवासी मजदूर को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को नूरमहल थाने के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारी अमनदीप सिंह घुम्मन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।