नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या:स्कूटी से आए बदमाशों ने कमरे के अंदर मारी गोली, आज ही मकान में हुए थे शिफ्ट

नोएडा में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली लगी है। हत्यारोपी स्कूटी से आए थे और मौके पर ही स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है। स्कूटी नंबर को भी देखा जा रहा है। बताया गया कि हत्या रंजिशन और पहले से प्लान करके की गई है। घटना नोएडा के सेक्टर-12 के डब्ल्यू-11 की है। देखिए तीन तस्वीरें किराए पर आज ही रहने आए थे मृतक डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी ओमपाल सिंह के रूप में हुई है। ये लोग एक दिन पहले ही डब्ल्यू- ब्लाक में किराए पर मकान लेने आए थे। आज दोपहर में मकान में शिफ्ट हो रहे थे। इसी दौरान तीन लोग आए और उनसे ओमपाल की बहस हुई। इसके बाद इन लोगों ने ओमपाल को कमरे में सिर पर गोली मार दी। और मौके से फरार हो गए। डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन टीम लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। ये लोग एक दूसरे को जानते थे। कई फैक्ट मिले है। जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए: रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है।। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *