नोटबंदी की तरह भाजपा वोटबंदी पर उतारू : राजेश

पटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नोटबंदी और देशबंदी की तरह भाजपा वोटबंदी पर उतारू है, लेकिन बिहार की जनता राजनीतिक रूप से इतनी जागरूक है कि वह भाजपा की इस साजिश को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया। राजेश राम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो संप्रेषण अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर रह गई है। इस वीडियो संदेश से हम चुनाव आयोग की गलत मंशा को दस से पंद्रह करोड़ लोगों तक पहुंचाएंगे। विधानसभा में दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा के इरादे का इल्म हमें नहीं है, लेकिन हमारे जनहित के इरादे का ज्ञान भाजपा को नहीं है। कांग्रेस किसी भी हालत में शोषित, वंचितों के वोट की चोरी नहीं होने देगी। प्रेसवार्ता में वरीय कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, हेमंत ओगले, प्रेमचंद मिश्र, छत्रपति यादव, राजेश राठौड़ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *