जालंधर| न्यू इंदिरा कॉलोनी में बीते छह महीने से सीवर जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। यहां की गलियों में सीवर का पानी होने से राहगीर परेशान हैं। यहां की गलियों में नियमित गंदा पानी भरा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना है। इन गलियों में सीवर का पानी जमा होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। मजबूरी में बच्चे गंदे पानी से होकर जाते हैं। स्थानीय निवासी लोगों ने कहा कि कॉलोनी में छह महीने से सीवर जाम से लोग परेशान हैं। यहां पर मैनहोल ओवर फ्लो होकर गलियों में पानी जमा रहता है।