मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में पंजाब पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की गई। इंस्पेक्टर का आरोप है कि ये बदतमीजी स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से की गई। धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाला गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इंस्पेक्टर ने इसकी पुलिस को दे दी है। पुलिस अभी मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस मामले में स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। मामला सोमवार (6 अप्रैल) को सामने आया। महिला इंस्पेक्टर की अहम बातें… पेरेंट्स बोले- स्कूल वाले अतिरिक्त सामान मंगवा रहे एक पेरेंट्स ने कहा कि हम गांव होशियारपुर के रहने वाले हैं। हम तो यही कह रहे हैं कि स्कूल वाले अतिरिक्त सामान मंगवा रहे हैं। जबकि इतना सामान तो प्रयोग नहीं होता है। एथ्री साइज 500 शीट का पैक होता है। हरेक बच्चे से शीट ली जा रही है। बच्चा कितना प्रयोग करेंगे। हमारे बच्चे 2020 से यहां पढ़ा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट का खर्च अब और बढ़ा दिया है। 200 रुपए बढ़ाया। अब 1700 हो गया है। महिला बोली- हाथ जोड़कर माफी मांग ली है सामने आए वीडियो में स्कूल की महिला सदस्य मीडिया व पेरेंटस को कह रही है कि एक सेक्शन चेंज को लेकर मैम आए थे। सेक्शन चेंज इट्स अ पॉलिसी ऑफ अ स्कूल। धक्का मारने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं वीडियो देखने के लिए तैयार हूं। मैंने हाथ जोड़कर माफी मांग ली है। प्रिंसिपल की जगह वकील ने उठाया फोन इस मामले में स्कूल का पक्ष जानने की कोशिश की गई थी। प्रिंसिपल के नंबर पर किसी वकील ने फोन उठाया, लेकिन उन्होंने अपना नाम बताने से मना कर दिया। इस कारण स्कूल का पक्ष नहीं जाना जा सका। पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही थाना प्रभारी सिमरन सिंह का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिली है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के हिसाब से और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी