पंचकूला केमिस्ट शॉप में घुसकर सगे भाईयों को पीटा, VIDEO:झगड़े में बचाव करने का विरोध, गुस्से में टैक्सी ड्राइवर दुकान में पहुंचे

हरियाणा के पंचकूला में केमिस्ट शॉप में घुसकर टैक्सी ड्राइवरों ने दो भाईयों को पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जहां पीड़ित केमिस्ट शॉप संचालक की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा CCTV भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा है। पंचकूला के कालका में जैन मैडिकोज के नाम से केमिस्ट शॉप चलाने वाले नवीन जैन ने बताया कि 11 फरवरी की देर शाम को दुकान के बाहर टैक्सी ड्राइवर एक बुजुर्ग को पीट रहे थे। उसके भाई उमेश जैन ने बीच-बचाव कर हिमाचल के रहने वाले बुजुर्ग को छुड़वा दिया, जिससे टैक्सी ड्राइवर गुस्सा हो गए। बोर्ड को लात मारी, फिर की मारपीट स्थानीय टैक्सी ड्राइवर उनकी दुकान में घुस आए। आते ही उनकी बाहर रखे बोर्ड को लात मारी तथा उनके भाई के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट करने वालों में राजा, सूरज, लाखन, विक्की व अन्य 5-6 लोग शामिल हैं। आरोपियों ने मारपीट के दोरान नवीन जैन की चेन भी तोड़ ली। हालांकि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी- ASI प्रवीन पंचकूला के कालका थाना के जांच अधिकारी ASI प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। चेन तोड़ने के मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *