पंचकूला के कोटक महिंद्रा में 145 करोड़ का घोटाला:नगर निगम की 5 एफडी गायब, नहीं मिला रिकॉर्ड; इकोनॉमिक्स विंग करेगी जांच

हरियाणा के सरकारी विभागों में 590 करोड़ रुपए के घोटाले में अब तक चंडीगढ-मोहाली के 2 बैंकों का नाम सामने आया था। लेकिन अब तीसरा बैंक भी फ्रॉड केस से जुड़ गया है। कोटक महिंद्रा बैंक में भी करीब 145 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। मामला 6 दिन से चल रहा था, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इसे दबा रखा था। पंचकूला नगर निगम ने सेक्टर-11 की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में अकाउंट खुलवाया था। जिसमें नगर निगम की 16 एफडी इसी ब्रांच में थी। इन एफडी को एसबीआई बैंक से ट्रांसफर करवाया गया था। अब सामने आ रहा है कि 5 एफडी का बैंक में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जिसके बाद अधिकारियों के पसीने छूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में बैंक और हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर सूचित किया है। जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक भी एक्टिव हुआ और पंचकूला की DCP के नाम पर एक शिकायत सौंपी है। जिसकी जांच डीसीपी ऑफिस के द्वारा इॅकानोमिक्स विंग को सौंपी गई है। अब जानिए कैसे हुआ खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *