पंचकूला के जंगल में गिरा आर्मी का ड्रोन:फायरिंग रेंज से उड़ा, कंट्रोल से बाहर हुआ, साथ ले गई टीम

पंचकूला जिले में मोरनी के जंगल के पास एक सेना का ड्रोन (UAV) तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। ग्रामीणों ने आसमान से वस्तु गिरते देख पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सेना की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्रोन के मलबे को रिकवर कर लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है और स्थिति सामान्य है। चंडीमंदिर थाना पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। भूड गांव के पास स्थित सेना के प्रशिक्षण केंद्र से ट्रायल उड़ान भरकर ड्रोन इस क्षेत्र की तरफ आ गया। तकनीकी खराबी आने के कारण जंगल में गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार ड्रोन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में गिरा। ग्रामीण बोले : भारी वस्तु को गिरते देखा गांव सुखा बास निवासी पवन कुमार पंच, रतन, रवींद्र और रामपाल ने आसमान से किसी वस्तु को गिरते हुए देखा, जिसके बाद वे तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। आसमान से गिरती वस्तु को देखकर उन्हें किसी बड़े हादसे की आशंका हुई। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी, जोकि सेना तक भी पहुंची।जिसके बाद इसे सोना की टीम अपने साथ ले गई। इससे पहले 2025 में भी इसी क्षेत्र में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसके बाद से स्थानीय लोग आसमान में ऐसी हलचल पर सतर्क रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *