पंचकूला के मंदिर में भाई को बैट से पीटा, VIDEO:प्रॉपर्टी विवाद, 2012 से चल रहा कोर्ट में केस, ब्रेन हेमरेज का मरीज

हरियाणा के पंचकूला स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर बैट से हमला कर दिया। हमले के बाद दूसरे भाई बैट पकड़ लिया, इसी दौरान दूसरे लोगों ने भी बीच-बचाव कर दिया, लेकिन अब हमले का VIDEO वायरल हुआ, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पंचकूला के सेक्टर-10 के कमल मोहन फिलहाल अमरावती में फ्लैट लेकर रहते हैं। वे 21 फरवरी को सेक्टर-10 के शिव मंदिर में पूजा के लिए आए थे। इसी दौरान उनके भाई अमित गुप्ता ने अचानक से आकर बैट से हमला कर दिया। तीन-चार बार वार करने के बाद कमल मोहन ने बैट पकड़ लिया। जिसके बाद दूसरे लोगों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया। कमल मोहन ने अस्पताल जाकर एमएलआर भी कटवाई, जिस पर अब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए निवारक कार्रवाई की है। 3 पाइंट में समझिए पूरा प्रॉपर्टी विवाद… प्रॉपर्टी को लेकर विवाद- PSI रविप्रकाश
पंचकूला के सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज PSI रविप्रकाश ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हुआ था। एक की शिकायत पर दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निवारक कार्रवाई की गई है। दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *