पंचकूला में ट्यूबवैल ऑपरेटर को हत्या के प्रयास में गवाही देने से रोकने के लिए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला की इंदिरा कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-16 में बतौर ट्यूबवैल ऑपरेटर जॉब करता है। 22 अप्रैल 2022 को जब ड्यूटी पर तैनात था तो वहां पर दो लड़के नशा बेचने का काम कर रहे थे। उसने नशा बेचने से मना किया तो उस पर गंडासी से हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई आई। जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला अभ्यास, शेखर के खिलाफ दर्ज किया था। कोर्ट व ट्यूबवैल पर आकर धमकाया
हत्या के प्रयास के इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायधीश की कोर्ट में चल रही है। 9 जनवरी को पीड़ित अपने साथी संदीप व मनोज के साथ गवाही देने के लिए कोर्ट में गया था। जहां पर उसे अभ्यास ने अपने तीन दोस्तों के साथ आकर गवाही नहीं देने और गलत गवाही देने के लिए धमकाया। अगर उनके अनुसार गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। जिसके बाद फिर से 11 फरवरी को आरोपियों ने उसे ट्यूबवैल पर आकर धमकी दी। आरोपी उसे गवाही बदलने के लिए बार-बार धमकी दे रहे हैं। अब इस मामले में 5 मार्च को उसकी गवाही है लेकिन आरोपी उसे धमका कर गवाही देने से रोक रहे हैं। उसे डर भी है कहीं फिर से ये वैसी ही घटना न कर दें।
कर लिया है मामला दर्ज : ASI चिरंजीलाल
पंचकूला सेक्टर-14 थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI चिरंजीलाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अभ्यास व दो अन्य के खिलाफ धारा 115(2),351(3),232,111 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।