पंचकूला नगर-निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट:MLA चंद्रमोहन की शिकायत पर उपिंद्र कौर सहित 4 को नोटिस, 7 दिन का दिया टाइम

पंचकूला में नगर निगम चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस में फूट उजागर हुई है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने MLA चंद्रमोहन की शिकायत पर डेढ साल बाद नगर निगम की प्रत्याशी रहीं उपिंद्र कौर और उनके पति सहित 4 लोगों को नोटिस दिया है। नोटिस का जवाब देने के लिए 7 दिन का समय भी दिया गया है। पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन ने साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कुछ लोगों के खिलाफ पार्टी को शिकायत सौंपी थी। जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ इन लोगों ने चुनाव के दौरान काम किया है। जिसके चलते कार्रवाई की जाए। लेकिन अब नगर निगम चुनाव से ठीक पहले डेढ साल बाद उन लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। नगर निगम चुनाव को लेकर रविंद्र रावल, सुधा भारद्वाज व उपिंद्र कौर आहलूवालिया संभावित प्रत्याशियों की कतार में थे। नोटिस के बाद पंचकूला में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गर्म हो गई है। नोटिस की कार्रवाई को आहलूवालिया और रावल की राह बंद करने की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरे मामले में उपिंद्र कौर ने चुप्पी साध ली है। अब जानिए दो परिवार, जिन्हें नोटिस मिला… रावल बोले- पार्टी के प्रति निष्ठावान, जवाब देंगे
कांग्रेस नेता रविंद्र रावल ने कहा कि अनुशासन समिति का नोटिस मिला है। वे पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। किसी की शिकायत से उनकी निष्ठा कच्ची नहीं हो जाएगी। वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। समिति के नोटिस का जवाब दिया जाएगा। वहीं वालिया के पति धनेंद्र वालिया ने कहा कि हमें इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है। नोटिस के जवाब लेकर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *