पंचकूला पुलिस ने पकड़ी 35 लाख रुपए की हेरोइन:चोरी की पल्सर बाइक पर आया तस्कर, डिटेक्टिव स्टाफ ने किया अरेस्ट

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने 35 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ASI प्रदीप के नेतृत्व में गश्त पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि एक युवक चौंकी गांव को जाने वाली सड़क पर नोर्थ पार्क होटल किसी ग्राहक को हेरोइन देने के लिए आएगा। टीम ने सूचना मिलते ही टीम नोर्थ पार्क होटल के पास नाका लगाकर खड़ी हो गई।
72 ग्राम हेरोइन बरामद टीम की सूचना अनुसार एक युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर आया। जिसे स्टॉफ टीम ने रूकवा कर पूछा तो उसने खुद को खड़क मंगोली निवासी कर्ण बताया। जिसकी तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी मार्केट में कीमत करीब 35 लाख रुपए है। टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो उसके पास नहीं मिली। टीम के अनुसार बाइक भी चोरी की है।
हिमाचल व पंचकूला में पहले भी मामले दर्ज पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई प्रदीप के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हिमाचल प्रदेश और पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह कहां से हेरोइन लेकर आता था और कहां-कहां पर सप्लाई कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *