पंचकूला बैंकिंग घोटाला, EO विकास कौशिक कोर्ट में पेश:जींद में ससुराल में छिपाई थी जाली मोहरें, संपत्ति की डिटेल जुटा रही ACB

हरियाणा बैंकिंग घोटाले में पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन सीनियर अकाउंट आफिसर व कालका नगर परिषद के वर्तमान में EO विकास कौशिक को एसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश कर ACB ने आरोपी से पूछताछ के लिए 7 दिन का रिमांड मांगा है। जिस पर अभी कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया है। पंचकूला कोर्ट में पेश करते हुए ACB ने बताया कि आरोपी ने घोटाले से जुड़ी जाली मोहरें अपनी जींद के बडीवरा गांव स्थित अपने ससुराल में छिपा रखी हैं, जहां से उन्हें बरामद किया जाना है। आरोपी मूलरूप से रोहतक के इंद्रगढ़ गांव का रहने वाला है। बैंक की हर एंट्री पर होगी पूछताछ पंचकूला ACB टीम के द्वारा आरोपी से इस तरह के दूसरे फ्रॉड का पता लगाया जाएगा, जिससे की सरकारी धन के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके। आरोपी से बैंक दस्तावेज निजी डायरी, जुर्म से कमाए पैसे से खरीद की गई चल सम्पति बरामद की जानी है। इसके अलावा जुर्म के कमाए पैसे से आरोपियों द्वारा खरीदी गई अचल सम्पतियों की डिटेल पता की जानी है और जरुरी रिकार्ड इकटठा किया जाना है। अनुसन्धान के लिए सरकारी खजाने से जुड़े कई लेयर वाले बड़े पैमाने के फाईनेंसिल फाड के काम्पलेक्स नेचर का पता लगाना जरुरी है, इसलिए ट्रांसेक्शन की प्रति एक एन्टरी की जांच आरोपी से पूछताछ करनी होगी। हरियाणा के पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में एसीबी ने विकास कौशिक तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर (पंचकूला नगर निगम) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास कौशिक फिलहाल कालका नगर परिषद में बतौर EO कार्यरत था। अब जानिए कैसे किया SAO कौशिक ने पूरा खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *