पंचकूला में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके विरोध में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने दीपेंद्र हुड्डा, वरुण मुलाना व अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस इन्हें गाड़ियों में बैठाकर पंचकूला पुलिस लाइन ले गई। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। यूथ कांग्रेस HPSC चेयरमैन को हटाने, 35 प्रतिशत मार्क्स के क्राइटेरिया को हटाने, भर्तियों को दोबारा भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। HPSC के खिलाफ युवा करीब 50 दिन से सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में धरना दे रहे हैं। दीपेंद्र ने कहा कि HPSC चेयरमैन आलोक वर्मा को तुरंत प्रभाव से हटाना चाहिए। देश भर में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां पर दूसरे प्रदेश का चेयरमैन हो। क्या तीन करोड़ आबादी वाले प्रदेश में कोई चेयरमैन योग्य व्यक्ति भाजपा को नहीं मिला है। यहां बता दें कि वर्मा बिहार के भागलपुर के हैं।
कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें… दीपेंद्र हुड्डा की 2 अहम बातें… HPSC का चेयरमैन राज्य से बाहर का हिरासत में लिए जाने से पहले दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार हरियाणा के युवाओं को रौंद कर चल रही है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हरियाणा 28 प्रदेशों में से एक ऐसा राज्य है, जहां HPSC का चेयरमैन भी राज्य से बाहर का है। क्या 3 करोड़ हरियाणा वासियों में से कोई एक भी ऐसा नहीं मिला जो HPSC का चेयरमैन बनाया जा सके? ये लोग पर्ची-खर्ची की बात करते हैं। चेयरमैन को हटाकर भर्तियों की जांच हो उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि इनकी पर्ची कौन से RSS कार्यालय से आई थी। क्या हरियाणा में चेयरमैन के लिए कोई व्यक्ति काबिल नहीं है? पिछले 20 UPSC के एग्जाम देखो, टॉप 5 में हरियाणा के युवा होते हैं। ये हमारे युवाओं की काबिलियत है। हमारी मांग है कि जितने भी खाली पद हैं, उनके लिए दोबारा विज्ञापन निकाले जाएं और भर्ती की जाए। HPSC के चेयरमैन को हटाकर भर्तियों की जांच कराई जाए और धरने पर बैठे हमारे युवाओं की बात सुनी जाए। कांग्रेस की ये मांगें….