पंचकूला में ठेकेदार के घर 4.40 लाख कैश-जेवर चोरी:ताला लगा अस्पताल गई थी पत्नी; बच्चों के गुल्लक भी नहीं छोड़े

हरियाणा के पंचकूला में लेबर ठेकेदार के घर पर चोरों ने लाखों रुपए कैश व जेवर चोरी कर लिए। चोरी वारदात के बाद पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पर पंचकूला के पिंजौर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पंचकूला के खोखरा गांव की श्रीराम कालोनी निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह हिमाचल में लेबर ठेकेदार का काम करता है। उसकी पत्नी अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई हुई थी। वह भी हिमाचल के बद्दी में अपने काम को संभालने के लिए गया था। पीछे से घर में चोर घुस आए व चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बच्चों का गुल्लक भी तोड़ लिया ठेकेदार वेदप्रकाश के अनुसार वे घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सरिए से अलमारी का लॉक तोड़ा गया। अलमारी व बेड से चोरों ने 4.40 लाख रुपए कैश चोरी कर लिया। कैश के अलावा चोरों ने अलमारी के अन्दर रखी 4 अगूंठी सोना, 2 नोज पिन सोना, 5 सिक्के चांदी, एक जोड़ी टोपस सोना, 4 कड़े चांदी बच्चों के, 5 जोड़ी पायल चांदी, बेड में रखा एक कंबल, 4/5 सूट चोरी हुए हैं। चोर बच्चों के गुल्लक को तोड़कर भी सिक्के निकाल ले गए। सीन ऑफ क्राइम टीम ने किया मुआयना पंचकूला के पिंजौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI राजबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम टीम से मौका मुआयना करवाया गया है। घटना की जांच चल रही है। आसपास के घरों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *