पंचकूला में नेपाली युवकों को स्कॉर्पियों और स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने घेरकर पीटा। पीड़ित के सिर, हाथ, कमर व गर्दन में चोटें आईं। पुलिस ने नेपाली मूल के युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेपाल के गोहराई जिले के दांग गांव निवासी सूरज ने बताया कि वह फिलहाल पंजाब के पीर मुच्छल्ला की इमरजिंग हाइट सोसाइटी में रहता है। रात के समय करीब साढे 8 बजे वह अपने दोस्तों कर्ण, निशु, अभिषेक के साथ पंचकूला की फूड स्ट्रीट में खाना खाने गया था। वहीं एक स्कॉर्पियो गाड़ी व स्विफ्ट कार भी खड़ी थी। खाना खाने के बाद उसके दोस्त अभिषेक ने गाड़ी वाले को साइड करने के लिए हॉर्न बजाया व डिपर दिया। फिर दोबारा हॉर्न दिया, लेकिन गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं हटाई। साइड देने को लेकर विवाद सूरज ने बताया कि, मेरे दोस्त ने एक दो बार ऐसा किया तो गाड़ी चालक ने आकर अभिषेक का गला पकड़ लिया। फिर अभिषेक व दूसरे युवक में बहस शुरू हो गई। जिसके बाद मैं वहां पर गया व दोनों के बीच झगड़ खत्म करवाया। इसके बाद दोस्तों के साथ माता मंदिर की तरफ चले गए। वहां से लौट रहे थे तो स्कॉर्पियों उनकी गाड़ी के आगे व एक गाड़ी उनके पीछे लगा दी। गाड़ी को घेरकर रोक लिया। गाड़ी तोड़ी और घेरकर पीटा आरोपियों ने आते ही उनकी गाड़ी पर रॉड से हमला कर दिया। उसके बाद लाठी-डंडे व रॉड से उसके हाथ, गर्दन, कंधे व कमर पर चोटें मारी हैं। मेरे सारे कपड़े खून से सन गए थे। आरोपियों ने दोस्त साहिल की छाती ओर पेट पर चोटें मारी है फिर नाका पर खड़ी पुलिस को जब पता लगा तो वह हमें छुड़वाने के लिए आए तो उनको आता देख वे वहां से भाग गए पुलिस ने दर्ज किया केस पंचकूला के मनसा देवी थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI सरस्वती ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर धारा 118, 126(2), 115(2), 351(2), 324(4), 191(3),190 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही ट्रैस कर लिया जाएगा।