हरियाणा के पंचकूला में पीयू की महिला प्रोफेसर के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिला प्रोफेसर के पति की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं। पंचकूला के सेक्टर-12 ए निवासी दविंद्र कुमार मक्कड़ ने बताया कि उनके घर पर छह माह से मकान का रैनोवेशन चल रहा है। मक्कड़ के अनुसार उनकी पत्नी सुमन मक्कड़ पीयू में प्रोफेसर हैं। चंडीगढ़ में उनको सरकारी आवास अलॉट हैं, जहां पर वे इन दिनों रहते हैं। 11 बजे लेबर गुड्डू ने फोन कर बताया कि कोठी से कुछ सामान चोरी हो गया है। ये सामान हुआ चोरी कोठी पर पहुंच कर पीड़ित ने देखा तो पाया कि वहां से किचन से वॉश बेसन, 22 नल, हैंडशॉवर मिक्सर व बिजली की वॉयर चोरी हुई मिली। पीड़ित के अनुसार करीब सवा लाख रुपए का सामान चोरी हुआ। चोर घर में दरवाजों के स्क्रू खोल कर घुसे थे।
चल रही है मामले की जांच : SI अनिल पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के घरों में सीसीटीवी की जांच चल रही है। जल्द ही चोरों को ट्रैस कर लिया जाएगा।