पंचकूला में व्यापारी के घर से कैश-जेवरात-कपड़े चुराए:पड़ोसी की छत से सीढ़ी लगाकर उतरे; आहट होने पर छत से कूदा चोर

हरियाणा के पंचकूला में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पिंजौर की रथपुर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार सैनी ने बताया कि उनका ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। रात करीब तीन बजे चोर उनके घर में घुस आए। मकान तीन मंजिला है और परिवार आमतौर पर ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। तीसरी मंजिल से आवाज आने पर जब वे छत पर पहुंचे तो एक युवक को भागते हुए देखा।
अलमारी और बेड का सामान बिखरा मिला चोरों के भागने के बाद जब उन्होंने कमरों की जांच की तो अलमारी और बेड का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर 25 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। चोर कुछ कपड़े भी उठा ले गए और ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। छत की सीढ़ी से घर में घुसे चोर घर की छत पर लगी सीढ़ी के सहारे चोरों ने घर में प्रवेश किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी पिंजौर थाना के जांच अधिकारी एसआई सुखबीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से मौके का मुआयना करवाया गया है और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *