हरियाणा के पंचकूला में शराब ठेके के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पंचकूला के पिंजौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पिंजौर में नालागढ़ रोड पर स्थित सेक्टर 29 के टी पॉइंट पर शराब का ठेका है। इस शराब ठेके पास सोमवार को दोपहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। जो देखने में बहुत ही ज्यादा कमजोर लग रहा है। बताया कि उसके पास एक शराब का आधा ( छोटी बोतल) खाली बरामद हुआ है। मौके पर फोरेंसिक टीम को कई प्रकार के नमूने इकट्ठे करने के लिए बुलाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। शिनाख्त के हो रहे हैं प्रयास : SHO
पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि शराब ठेके के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। जो मजदूर दिखाई पड़ रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात के समय शराब पीकर यहीं लेट गया। ऐसा लग रहा है कि अधिक शराब पीने के कारण मौत हुई है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगी। शव के शिनाख्त को प्रयास चल रहे हैं।