पंचकूला में हिमाचली युवती से किराएदार ने रचाई शादी:प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी, शराब पीकर सिर पर तोड़ा कांच का गिलास

हरियाणा के पंचकूला में हिमाचल की रहने वाले युवती ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोपी है कि वो उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी देता है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिमाचल के बिलासपुर के नैना देवी एरिया की एक युवती ने बताया कि उनका परिवार कालका में रहता है। उनके घर पर एक युवक काफी समय से किराए पर रहता था। उसने उसे झूठी बातों में फंसाकर शादी कर ली। शादी पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में सीमित लोगों के बीच हुई थी। सिर पर तोड़ा कांच का ग्लास शादी के बाद उसे पता लगा कि उसका पति सभी तरह के नशे करता है। नशे में उसके सिर पर एक बार कांच का ग्लास भी फोड़ दिया। डर से उसने यह बात किसी को न बताई थी, क्योंकि वो मारने व अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देता है। शादी के बाद आरोपी ने दबाव बनाकर घरवालों से दहेज/पैसे लेने शुरु कर दिए। उसके साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। शादी के 2 महीने बाद वह चंडीगढ़ के एक फ्लैट पर लेकर गया, जहां कमरे में बंद करके साथ मारपीट की। मामले की जांच में जुटी पुलिस पंचकूला के कालका थाना के जांच अधिकारी सुखजिंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *