हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भभाव यात्रा आज रहेगी। सद्भाव यात्रा की शुरूआत माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होगी तथा समापन रामगढ़ गांव में होगा। दिन भर यात्रा पंचकूला शहर 13 सेक्टरों की मार्केट में जाएगी। पंचकूला में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में कांग्रेस के हुड्डा गुट व संगठन ने पूरी तरह से दूरी बना रखी है। जिलाध्यक्ष इस पदयात्रा में शामिल नहीं होंगे। हालांकि रणदीप सुरजेवाला व शैलजा के करीबी माने जाने वाले लोग ही इसमें शामिल हो रहे हैं। पदयात्रा से पहले बीरेंद्र सिंह कुछ लोगों से मिलने के लिए भी पहुंचे थे लेकिन खासी भीड़ यहां के लिए नहीं जुटा पाए। हालांकि आज देखने वाली बात यह रहेगी कि कांग्रेस MLA चंद्रमोहन शामिल होंगे या नहीं।
आज यहां रहेगा कार्यक्रम मनसा देवी मंदिर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी। उसके बाद एमडीसी मार्केट, 7, 8, 9, 10, 11, 12 सेक्टर की मार्केट में यात्रा जाएगी। यात्रा का रात्रि ठहराव कृष्ण श्योकंद के फार्म हाउस पर होगा। बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा 3 फरवरी को कालका में पहुंची थी। जहां पर कांग्रेसी नेता सुधा भारद्वाज सहित चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।