पंचकूला स्टेडियम में झुलसे युवक की मौत:जालंधर का रहने वाला, पत्नी के साथ चल रहा विवाद, चादर जलाते समय हादसा

हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक युवक को चादर जलाते समय आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण युवक बुरी तरह से झुलस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां रविवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी साहिल ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपने बयान में बताया था कि वह मूल रूप से जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला है। उसका परिवार सेक्टर-20 व 25 में रहता है। शनिवार देर शाम वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में घूमने के लिए गया था। उसके पास एक पुरानी चादर थी, जिसे वह आग लगा रहा था। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया। जिससे उसके कपड़ों में भी लग गई। आग लगने के कारण साहिल ने चीखना शुरू कर दिया। जिस पर वहां टहल रहे लोगों ने तुरंत डॉयल-112 को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व एम्बुलेंस की सहायता से उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान के बाद चंडीगढ PGI रेफर कर दिया गया। पत्नी से विवाद के कारण डिप्रेशन में युवक पंचकूला सेक्टर-20 के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, आग के कारण झुलसे हुए युवक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। जिस कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा है। वह पुरानी चादर को आग लगा रहा था, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *