पंचगछिया रामनवमी महोत्सव का उद्घाटन:जिलाधिकारी दीपेश कुमार और सांसद लवली आनंद ने किया शुभारंभ

सहरसा के सत्तरकटैया स्थित रामठाकुर धाम सह मां भद्रकाली भगवती स्थान पंचगछिया में रामनवमी महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पूर्व सांसद आनंद मोहन और शिवहर की सांसद लवली आनंद मौजूद रहे। महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पूर्व सांसद आनंद मोहन, सांसद लवली आनंद और पंचगछिया के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान, पंचगछिया के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया ने जिलाधिकारी से पंचगछिया महोत्सव को राज्यस्तरीय दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने अपने संबोधन में मंदिर के इतिहास के बारे में भी जिलाधिकारी को जानकारी दी। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सभा को संबोधित करते हुए रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिलाधिकारी से पंचगछिया रामनवमी महोत्सव को राज्यस्तरीय दर्जा दिलाने के लिए अपने स्तर से अनुशंसा करने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *