कनाडा में पंजाबी ट्रक ड्राइवर का अफीम खाते हुए का वीडियो सामने आया है। वह ट्रक चला रहे ड्राइवर को भी अफीम का काला गोला ऑफर करता दिख रहा है। फिर वह खुद कैमरे के सामने गोला मुंह में डालकर चबाता है और निगल लेता है। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहता है- ये तो दवाई है। हालांकि उसका ये पहला विवादित वीडियो नहीं है। इसके बाद ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करने से रोकने पर ओंटारियो प्रोविंस पुलिस से भी उसकी बहस हुई। इसका भी उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पंजाबी ड्रइवर पर पुलिस को धमकी देने और ट्रकिंग फ्रॉड को एक्सपोज करने वालों के खिलाफ हिंसक बयानबाजी के भी आरोप लगे हैं। ब्रैम्पटन शहर में रहता है पंजाबी ड्रइवर जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर पंजाब मूल का है, उसका नाम प्रभजोत सिंह जौहल है, जो कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहता है। प्रभजोत ने फरवरी में अफीम खाते हुए का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें दिख रह है कि ट्रक के अदंर बैठा है व एक अन्य ड्राइवर ट्रक का चला रहा है। इसी बीच वह पॉलिथीन के पैकेट में अफीम रखे हुए दिखता है। पैकेट में से वह अफीम का एक गोला निकालता है और फिर ट्रक चला रहे ड्राइवर को देता है। इसके बाद वह खुद गोले को खा लेता है। इसके बाद वह हसते हुए कहता है कि यह दवाई है। मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों से रोड पर बहस प्रभजोत का एक और वीडियो3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसमें प्रभजोत मनिस्ट्री आफ ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों (MTO) के साथ अंग्रेजी में बहस करता दिख रहा है और गालियां देता है। बर्फीले हाईवे पर इंस्पेक्शन के दौरान अधिकारी लॉगबुक, माइलेज और डेली इंस्पेक्शन रिपोर्ट मांग करते हैं, तो प्रभजोत अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाता है। एक अधिकारी आर स्टोनर इस कार्रवाई को रजिस्टर पर नोट करता है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करने से रोकने का दावा @बीयर्स_अवेयर्स अकाउंट से अपलोड वीडियो में यूजर्स ने इसे सड़क पर खतरा बताया और डिपोर्टेशन की मांग की। यूजर्स ने कहा कि ये प्रभजोत की बहस का ये वीडियो रात के समय हाईवे 11 और 17 पर जौहल को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए रोकने का है। जौहल ने टिकट स्वीकार करने की बजाय अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। वह उत्तेजित होकर गालियां निकालने लगा। वीडियो में वह खुद रिकॉर्डिंग करते हुए अधिकारी को घूरता और इशारे करता दिखता है। टिकट मिलने के तुरंत बाद उसने 911 डायल किया और ऑपरेटर को बताया कि पुलिस बिना वजह परेशान कर रही है और अरेस्ट करने की कोशिश कर रही है। लोगों ने खालिस्तानियों और नशा तस्करी से भी जोड़ा कनाडा के लोगों ने वीडियो सामने आने पर इस पर ट्रोलिंग शुरू कर दी। ट्रकिंग कम्युनिटी के फेसबुक ग्रुप्स 905 बिग रिग्स पर चर्चा छिड़ गई कि अगर गोरा ड्राइवर होता तो अब तक अरेस्ट कर लिया गया होता। कई लोगों ने कहा कि जौहल जैसे ड्राइवरों के कारण कनाडा की सड़कें असुरक्षित हो रही हैं। अभी तक मामले में कनाडा पुलिस ने कार्रवाई को लेकर कोई प्रैस रिलीज जारी नहीं की है। बता दें कि कनाडा में ड्राइविंग के दौरान फोन यूज पर भारी जुर्माना और लाइसेंस सस्पेंड होने का प्रावधान है। ट्रक ड्राइवर के साथ विवादित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं प्रभजोत प्रभजोत सिंह जौहल कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहने वाला पंजाबी ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रकिंग कंपनियों जैसे प्रूडेंशियल ट्रांसपोर्टेशन और वंश ट्रांसपोर्ट में काम करता है और सोशल मीडिया पर ट्रक चलाते हुए अपने वीडियो पोस्ट करता है। इन वीडियो में अक्सर पुलिस से बहस, ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल, रोड रेज और कभी-कभी अफीम खाते हुए दिखते हैं। हाल ही में वे कनाडाई ट्रकिंग इंडस्ट्री के फ्रॉड को एक्सपोज करने वाले अकाउंट्स को धमकियां देने के विवाद में आ चुके हैं। ************** ये खबर भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में जालंधर के युवक को मर्डर केस में उम्रकैद: लुधियाना के गुरजीत पर चाकू से किए थे 46 वार, माता-पिता का था इकलौता बेटा न्यूजीलैंड के ड्युनेडिन में लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की हत्या करने वाले जांलधर के रजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। रजिंदर सिंह ने गुरजीत सिंह पर चाकू से 46 वार करके उसकी हत्या की थी। रजिंदर सिंह ने 29 जनवरी 2024 को न्यूजीलैंड में देर रात गुरजीत सिंह के घर पर घुसकर उसकी हत्या की थी। राजिंदर सिंह ने गुरजीत के गले पर इतने वार किए कि उसका सिर धड़ से अलग होने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर) कनाडा में पंजाबी मूल के गैंगस्टर सहित 2 गिरफ्तार: फिरौती मांगने, फायरिंग व धमकियां देने का आरोप, दो डे-केयर सेंटर थे निशाने पर
कनाडा में कैलगरी पुलिस ने पंजाबी मूल के गैंगस्टर सहित 2 आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पहले पुलिस ने गैंगस्टर राणा चीमा को गिरफ्तार किया है। राणा पर कैलगरी में साउथ एशियान कम्युनिटी के लोगों को निशाना बनाकर फिरौती मांगने, फायरिंग व डे केयर बिजनेस को धमकियां देने का आरोप है। चीमा को एक अप्रैल और जसकरण को तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)