पंजाबी मूल की पूर्व मेयर करप्शन केस में घिरीं:सिटी हॉल मामले में कनाडा पुलिस की रेड; पिता वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर रहे

कनाडा के कैलगिरी शहर की मेयर रह चुकी पंजाबी मूल की ज्योति गोंडेक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कैलगरी सिटी हॉल से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच तेज हो गई है। रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने ज्योति गोंडेक के घर रेड कर उनका मोबाइल व अन्य डिवाइस जब्त किए हैं। RCMP ने भ्रष्टाचार केस की जांच करते हुए सर्च वारंट लेकर पूर्व मेयर के घर रेड की। ज्योति गोंडेक पर कैलगरी सिटी हॉल में भ्रष्टाचार व ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के आरोप हैं। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आई एक शिकायत के बाद शुरू हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिटी हॉल के कुछ निर्णयों में नियमों का उल्लंघन हुआ और कुछ व्यक्तियों या संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसी के आधार पर RCMP ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच अफसरों को शक है कि फैसलों में पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। इसी कारण अब उस समय के प्रमुख पदाधिकारियों और उनके कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उसी जांच के तहत पूर्व मेयर का मोबाइल फोन व अन्य डिवाइस पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पूर्व मेयर गोंडेक से जुड़ा पूरा मामला जानिए… कैलगरी की पहली महिला मेयर, पिता WSO बोर्ड मेंबर रहे
ज्योति गोंडेक कनाडा के कलगरी में पहली महिला मेयर बनी। वे पंजाबी मूल की नेता हैं और शहरी विकास, नीति-निर्माण व सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। ज्योति गोंडेक के पिता जसदेव सिंह पेशे से वकील थे और वो वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन के बोर्ड मैंबर भी रहे। ज्योति गोंडेक के पिता पहले लंदन में रहे और उसके बाद कनाडा शिफ्ट हो गए थे। वो WSO के साथ जुड़कर सिख धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *