पंजाबी गीतों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल परम उर्फ परमजीत कौर का शराब और सिगरेट पीने का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर चंडीगढ़ के रहने वाले निहंग सिंह जसदीप सिंह ने आपत्ति जताई। निहंग सिंह ने कहा कि 48 घंटे के अंदर श्री अकाल तख्त पर पेश हो। वहां देग (प्रसाद) करवाकर माफी मांग ले। नहीं तो सिंह इसे खुद प्रसाद दे देंगे। जसदीप सिंह ने कहा कि इसने हाथ में सिमरना (कड़ा) पहन रखा है। उसी हाथ में शराब की बोलत है। यह सिखी सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। इसके साथ ही यह संतों की फोटो के सामने कार में सिगरेट पी रही है। निहंग सिंह ने कहा- मेरा मैसेज इस बीबी तक पहुंचा दो, नहीं तो इसका हिसाब कर देंगे। बता दें कि खुद को कंटेंट क्रिएटर दिखाने वाली पायल परम मोरिंडा के गांव धनौरी की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसके लाखों फैंस हैं। इसके साथ ही उसने एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर जाने का भी शेयर किया है। पायल परम ने सोशल मीडिया पर छोटे कपड़ों और अंग प्रदर्शन के भी वीडियो शेयर कर रखे हैं। इन सब पर निहंग सिंह आपत्ति जता रहे हैं। निहंग सिंह ने वीडियो में उठाए 3 पॉइंट्स जानें क्या करती है पायल परम हरि सिंह नलवा कौन थे, जिनके टैटू पर आपत्ति सरदार हरि सिंह नलवा सिख साम्राज्य की सेना के सबसे महान और निडर कमांडर-इन-चीफ माने जाते हैं। वह महाराजा रणजीत सिंह के सबसे भरोसेमंद सेनापतियों में से एक थे और उन्हें बाघ मार और पंजाब का शेर के नाम से भी जाना जाता है। हरि सिंह नलवा ने अफगानों को 20 बार हराया था। इतिहासकार बताते हैं कि उनका खौफ इतना था कि अफगान माताएं अपने बच्चों को यह कहकर डराती थीं, “सो जा नहीं तो नलवा आ जाएगा”। नलवा ने ऐतिहासिक खैबर दर्रे को जीतकर उस रास्ते को बंद कर दिया, जहां से विदेशी हमलावर सदियों से भारत में प्रवेश करते थे। 1837 में जमरूद की लड़ाई के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी दंपती का दावा-गुरुद्वारा शीशगंज के बाहर हो रही बेअदबी:स्मोकिंग के वीडियो बनाए, वॉशरूम के बाहर बीड़ी दिखाई, बोले- टांगें तोड़ने की मिली धमकी पंजाब के एक सिख दंपती ने दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के बाहर बेअदबी का आरोप लगाया। दंपती ने इसके कई वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि गुरुद्वारा साहिब के वॉशरूम में बीड़ी-तंबाकू और सिगरेट का इस्तेमाल होता है। पूरी खबर पढ़ें…