पंजाबी लेडी सिंगर से जीजा के घर बुलाकर रेप करने, ठगी का केस दर्ज

पंजाबी महिला सिंगर ने पटियाला निवासी एक व्यक्ति पर गीतों की कैसेट रिलीज करवाने का झांसा देकर रेप और पैसे ठगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह गीतों की ट्रेनिंग ले रही थी और उसके कई गाने यूट्यूब पर आ चुके थे। जून 2024 में उसकी फोन पर राजविंदर सिंह निवासी बाजवा कॉलोनी, पटियाला से बातचीत शुरू हुई। बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात हुई और आरोपी ने उसे म्यूजिक इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। आरोप है कि 19 मार्च 2025 को आरोपी ने उसे अपने जीजा परमजीत के घर बुलाया। वहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसी दिन आरोपी ने मोबाइल के जरिए उससे पैसे भी डलवाए और कहा कि वह उसकी कैसेट निकलवाएगा और गाने मार्केट में लॉन्च करवाएगा। पीड़िता ने भरोसा कर अलग-अलग समय पर कुल 1.91 लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *