जालंधर की रहने वाली सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता को अचानक तबीयत खराब होने से अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले भी उनको स्टंट डलवाने के चलते भर्ती करवाया गया था। दैनिक भास्कर से साथ फोन पर बातचीत में ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया था कि तबीयत ठीक न होने से पिता को भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में दाखिल गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने बताया कि पिता शुगर पेशेंट हैं। दिक्कत के चलते उनको किडनी अस्पताल चैकअप के लिए लाए थे। डॉक्टरों ने यहां बताया कि एक किडनी फेल हो चुकी है और दूसरी भी बहुत कम काम कर रही है।
अब डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। अभी उनके पेट में इन्फेक्शन है, जिसके चलते उनका आपरेट नहीं हो सका। छेटी बेटी ने कहा कि मां और मैं किडनी देने के लिए तैयार हैं। अभी डॉक्टरों ने कहा कि मैच होने के बाद ही कोई किडनी डोनेट कर सकता है। अभी तक इसके लिए जरूरी टेस्ट नहीं हो पाए हैं। अस्पताल में देखभाल कर रही बेटी ने बताई अहम बातें पंजाबी सिंगर खान साब भी हाल जानने अस्पताल पहुंचे
पंजाबी सिंगर और हाल ही में अपने माता-पिता को खो चुके खान साब भी गुलशन मीर का हाल जानने के लिए जालंधर के किडनी अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने गुलशन मीर का हाल जाना और गुलशन मीर के जल्द ठीक होने के लिए दुआ की। खान साब ने कहा कि वह दुआ करते हैं कि गुलशन मीर तंदुरुस्त हों और फिर से स्टेज पर आकर गाएं। गुलशन मीर बोले-देसी दवा ले रहा था, इसलिए गौर नहीं किया
गुलशन मीर ने ने कहा कि उन्हें शुगर है। इसके चलते वह देसी दवा ले रहे थे। देसी दवा खाने के चलते किडनी की तरफ ध्यान नहीं दिया और अस्पताल भी चैकअप के लिए नहीं आए। अब अचानक से किडनी खराब होने के बारे में पता चला है। डॉक्टरों ने ठीक होने का भरोसा दिया है। शरीर में इन्फेक्शन अधिक होने के कारण किडनी का ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। फिलहाल सेहत में हालत में सुधार हो रहा है। बेटी रितु नूरां ने बताया कि शुगर के कारण पिता की किडनी को नुकसान हुआ है। अब पिता की सेहत में सुधार हो रहा है।