पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है। उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कनाडा में घर पर हुई थी फायरिंग
गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’ 2018 में भी मिली थी धमकी
गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले 2018 में जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहान उर्फ दिलप्रीत बाबा और उनके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा ने दी थी। 31 मई 2018 को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी आई, जिसमें कहा गया कि पैसे न दिए तो अमर सिंह चमकीला जैसी मौत होगी। गिप्पी ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी। इस पर FIR दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में मोहाली कोर्ट ने दोनों गैंगस्टर्स को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस साल इन कलाकारों व कारोबारियों को धमकियां मुख्यमंत्री ने सुरक्षा वापस ली- सुखबीर बादल गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिलने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह जानकर बहुत चिंता हुई कि हमारे सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से धमकी मिली है – ठीक उसके बाद, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह हाल ही में मुझसे मेरे बादल निवास पर मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सुरक्षा अब मुख्यमंत्री की मर्जी पर निर्भर हो गई है। हम पहले ही अपने बेहतरीन गायकों में से एक सिद्धू मूसेवाला को खो चुके हैं, जो भगवंत मान के गलत फैसले के चलते सुरक्षा हटाने और उसकी जानकारी मीडिया में लीक होने के कारण मारे गए।