मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उनकी आवाज भले ही बंद हो गई हो, लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी कम रोचक नहीं है। यह वो दौर था जब गुरमीत पंजाब पुलिस में नौकरी भी करते थे और साथ थी गायिकी भी। सिंगर गुरमीत मान के साथ लंबे समय तक रहे रोपड़ के लखवीर सिंह ने इस किस्से के बारे में बताते है कि एक बार रोपड़ के बुंगा साहिब में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहते पुल का उद्गाटन करने आए। उनको एसएसपी ने बताया कि उनका एक मुलाजिम बहुत अच्छा गाता है। इस पर कैप्टन ने कहा कि बुलाओ उसे। उनको बुलाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गीत सुना और सुनते ही बोले- उठाओ अपना साज-ओ-सामान और कल से ड्यूटी नहीं करनी। गुरमीत ने यह बात घर जाकर अपनी मां को बताई। मां बोली कि देश सेवा करो। यहीं वजह रही कि गुरमीत मान ने कभी ड्यूटी मिस नहीं की। वे अंत तक पुलिस लाइन में कैंटीन में सेवा देते रहे। ऐसे सिंगर जिनको बार-बार सुनते थे लोग
लखवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत बहुत ही नेक इंसान थे। उनको भी अचानक 9 अक्तूबर को सुबह उनके मैनेजर का फोन आया। उसने बताया कि गुरमीत मान नहीं रहे। उनकी मौत का पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा घाटा है। वो स्टेज के किंग थे। जो भी उनको एक बार सुन लेता था, वो बार-बार सुनता था। यहां जानिए कौन थे सिंगर गुरमीत मान… गुरमीत मान के कॅरियर और परिवार के बारे में जानिए… ———————————– पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन:सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम से सुर्खियों में रहे, पेंडू अखाड़ों के किंग थे; पंजाब पुलिस में ASI थे मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे। (पूरी खबर पढ़ें)