पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान एक युवक ने ऑडियंस के बीच से इशारे किए। सुनंदा पहले गाना गाती रहीं, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से नहीं रुका तो उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया। गुस्से में सुनंदा शर्मा ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अभी शो अच्छा चल रहा है, इसलिए अभी छोड़ रही हूं, मैं शो खराब नहीं करना चाहती। नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम 13 मार्च को एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड में हो रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र उनके गानों पर झूम रहे थे। सुनंदा शर्मा के वायरल वीडियो की अहम बातें.. स्टेज पर अचानक पटाखा फटा शो के दौरान तनाव सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद जब सुनंदा गाना गा रही थीं, तभी अचानक स्टेज पर लगा एक आतिशबाजी वाला पटाखा तेज आवाज के साथ फूट गया। अचानक हुए इस धमाके और धुएं से सुनंदा बुरी तरह डर गईं और कुछ पल के लिए पीछे हट गईं। हालांकि कुछ सेकंड बाद ही उन्होंने हंसते हुए इस स्थिति को संभाला और मजाकिया लहजे में आयोजकों से कहा अब प्लीज इसके बाद मत चलाना। उनके इस जेस्चर ने वहां मौजूद हजारों छात्रों का दिल जीत लिया । यह पूरा मामला रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का है, जहां सुनंदा शर्मा को स्टार परफॉर्मर के तौर पर बुलाया गया था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लाइव शो में बदतमीजी करने वाले को सबके सामने बेनकाब किया। फैंस ने कहा- शेरनी है सुनंदा वीडियो सामने आने के बाद फैंस सुनंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि किसी भी फीमेल आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने लिखा- शेरनी है सुनंदा। ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज: पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को लाइव शो के दौरान एक फैन ने प्रपोज किया। भीड़ में खड़े फैन ने दिल के आकार वाले पोस्टर पर लिखा था-“मेरी मम्मी नू पसंद है तू (मेरी मम्मी को तुम पसंद हो)। इस पर सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ (लेकिन मेरी मम्मी को भी तो तुम पसंद आने चाहिए)। (पढ़ें पूरी खबर)