पंजाब अधिकारी सुसाइड; CBI जांच पर सियासत:सीएम मान बोले- अमित शाह का नाम लेकर व्यक्ति मरा था, जांच-इस्तीफा कब हुआ?

पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस को सीबीआई को देने से जुड़े गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत गर्मा गई है। आज इस मामले में सीएम भगवंत मान ने अमित शाह के बयान के बहाने कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर कांग्रेस प्रधान वड़िंग तक को घेर लिया। सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति सुनील कुमार नाम का व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उस पर अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया? कब सीबीआई जांच हुई थी? हम आज बिल्कुल यह कहते हैं कि किसी की जान की कोई कीमत नहीं है। यह हमने अहसान ( मंत्री पर केस दर्ज करना और अरेस्ट करना) नहीं किया, लेकिन जो हमने किया, इसे सबको फॉलो करना चाहिए। सीएम के बयान को चार प्वाइंटों में जानिए – मंत्री का इस्तीफा और अरेस्ट हो चुकी है
मुख्यमंत्री ने कहा – संबंधित मंत्री का इस्तीफा हो चुका है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए चीफ सेक्रेटरी स्तर की कमेटी गठित कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने (सीएम) इस मुद्दे पर पहले भी ट्वीट किया था कि मंत्री हो या आम व्यक्ति, कानून सबके लिए बराबर है। सरकार किसी की भी पुश्तपनाही या बचाव नहीं करती। उनके लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। कैप्टन का नाम लेकर आत्मदाह किया, उसमें क्या हुआ
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उन पर सीबीआई जांच नहीं करवाई गई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा में एडीजीपी की चंडीगढ़ में मौत हुई। उस मामले में केवल डीजीपी को बदला गया, लेकिन सीबीआई जांच नहीं हुई। इसी तरह पटियाला बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति ने मीडिया के सामने आत्मदाह किया था और कैप्टन अमरिंदर सिंह व भरत इंद्र चहल के नाम लिए थे, लेकिन उस मामले में भी न तो सीबीआई जांच हुई और न ही किसी ने इस्तीफा दिया। राजा वड़िग का नाम लेकर परिवार खम्म हुआ था
किरनजीत कौर कांड महल कलां में हुआ। उसमें दोषियों को सजा नहीं मिली, सीबीआई जांच नहीं हुई। 2021 में राजा वडिंग का नाम लेकर एक परिवार ने छलांग मार दी थी। मां बच गई, बेटी और पिता की मौत हो गई थी। उन्होंने भी नाम लिया था। उसमें किसी इस्तीफा या सीबीआई जांच हुई? गृहमंत्री का नाम लेकर मर गया था
एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उस पर अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया था और सीबीआई जांच हुई थी? हम साफ कहते हैं कि गलतियां दूर करें, किसी तरह का बदलाव न करें। ऐसे इस मामले में सीबीआई का नाम बाया दरअसल जब सोमवार को मंत्री अरेस्ट नहीं हो रहा था। उसी समय संसद में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद में डीएम का सुसाइड केस उठाया था। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। औजला की अपील पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया कि कानून व्यवस्था का मामला राज्य के अधीन आता है। फिर भी केंद्र सरकार इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने के लिए तैयार है। यदि पंजाब के सभी सांसद (लोकसभा और राज्यसभा) सामूहिक रूप से लिखित में सीबीआई जांच की मांग करते हैं, तो वह तुरंत इसके आदेश दे देंगे। इस आश्वासन के बाद विपक्षी सांसदों (कांग्रेस और अकाली दल) ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच और आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग की है। हालांकि उसके कुछ समय बाद मंत्री अरेस्ट कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *