पंजाब का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम:दो सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम; पहाड़ों पर बदलाव से राज्य में ठंड की दस्तक

पंजाब के तापमान में लगातार हल्की बढ़ौतरी जारी है। बीते 24 घंटों में 0.7 डिग्री की बढ़ौतरी के बाद भी राज्य का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में सुबह व रात में ठंडक पहाड़ों पर बदले मौसम के बाद हुई है। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी के कारण हवा के बहाव ने राज्य में ठंड का एहसास करवाया है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमृतसर में सर्वाधिक तापमान 29.7 डिग्री, लुधियाना में 29.6 डिग्री, पटियाला में 30.9 डिग्री, पठानकोट में 30 डिग्री, फरीदकोट में 30.4 डिग्री, गुरदासपुर में 27 डिग्री और एसबीएस नगर में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही शहर का सबसे कम तापमान अबोहर में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में होगी गिरावट इस सप्ताह 16 अक्टूबर तक पंजाब में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 28–30°C के बीच रहने की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान 30–32°C तक रह सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और रूपनगर जिलों में न्यूनतम तापमान 12–18°C के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अन्य हिस्सों में ये 20 डिग्री के करीब बना रह सकता है। राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 18–19°C तक रह सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *