मोहाली के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में आज खेला गया मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) ने जीत लिया है। पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (69), प्रभसिमरन सिंह (51) और प्रियांश आर्या (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इनमें कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अर्शदीप सिंह को सीजन का पहला विकेट भी आज के मैच में ही मिला। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए थे। पंजाब ने 220 रनों के टारगेट को 7 गेंद शेष रहते चेज कर लिया। मैच देखने पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और इंग्लैंड, यूरोप से भी फैंस पहुंचे थे। स्टेडियम में एंट्री शुरू होते ही भीड़ जमा हो गई। अमृतसर से आए राम कुमार की टिकट को लेकर पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने पहले चेकिंग के बहाने टिकट मांगी और रख ली, बाद में देने से इनकार कर दिया। वह टिकट ब्लैक कर रहे हैं। स्टेडियम के बाहर फैंस के PHOTOS… हैदराबाद ने 220 रनों का टारगेट दिया मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत मिली। टीम की ओपनर जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले (6 ओवर) में ही 105 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़े। हालांकि, नौवां ओवर लेकर आए शशांक सिंह ने दोनों को पवेलियन भेज दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह को ईशान किशन के रूप में सीजन की पहला विकेट मिला। निर्धारित 20 ओवरों में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…