पंजाब की महिला को 7 हजार में बेचा:पति ने की दूसरी शादी, घर से निकाला, मायके लौटने के कुछ समय बाद मां-बाप की मौत

फिरोजपुर में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। थाना कुलगाड़ी में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने 35 वर्षीय महिला को 7000 रुपए में बेच दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 और 370ए के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता रमनदीप कौर जालंधर ग्रामीण के चित्तवाणी गांव की रहने वाली है। उसकी एक बेटी दीपिका है। कुछ साल पहले उसकी शादी शाहकोट निवासी विक्की से हुई थी। विक्की ने दूसरी शादी कर ली और रमनदीप को घर से निकाल दिया। बेटी दीपिका को भी उसने अपने पास रख लिया। रमनदीप अपने मायके लौट आई। कुछ समय बाद उसके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद उसके भाइयों ने उसे ज्योति नाम की एक लड़की के साथ राजस्थान भेज दिया। वहीं लड़की बेची गई थी, जिसके बाद संगत से मदद मांगने के बाद सच्चाई सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *