पंजाब की AAP सरकार में 3 साल में 7वां फेरबदल:एक नए मंत्री का नाम तय, पुराने मंत्रियों के विभाग बदलेंगे; पहले गवर्नर की वजह से टला

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार गुरुवार को कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। सरकार का 3 साल में यह सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है। साथ ही चर्चा यह है कि लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा की भी मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती है। इस बारे में आज रात तक फैसला हो सकता है। कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजभवन से शपथ समारोह की अनुमति ले ली गई है। CM भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आने वाले दो-तीन दिनों में मंत्रिमंडल में विस्तार होगा। मंत्रिमंडल में CM समेत कुल 18 मंत्रियों की जगह
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है। उन्हें हाउसिंग डिपार्टमेंट या इंडस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार मंत्रिमंडल में अन्य नए नेताओं को शामिल करेगी या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं। गवर्नर के बाहर होने से टला था समारोह
विधायक चुने जाने के पहले से अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय था। क्योंकि, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा थी, कि लोग उन्हें विधायक बनाएं, हम उन्हें मंत्री बनाएंगे। इससे पहले 1 जुलाई को अरोड़ा ने अपनी राज्यसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दिया। यह समारोह पहले भी हो सकता था, लेकिन उस समय गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उदयपुर के दौरे पर थे। अब वह चंडीगढ़ आ गए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे शपथ समारोह होना तय हुआ है। लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में जीते संजीव अरोड़ा
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी खुद की पिस्तौल से गोली चलने से घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने जून में उपचुनाव करवाए। इस उपचुनाव में AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बने तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अरोड़ा को दिल खोलकर वोट दिए। अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले। उपराष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा
उपचुनाव में जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा। वहीं, अब अरोड़ा के इस्तीफा देने से पार्टी की ओर से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मौके को भुनाते हुए राज्यसभा जा सकते हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब उपचुनाव AAP जीती, कांग्रेस उम्मीदवार ने इस्तीफा दिया:BJP थर्ड, अकाली दल की जमानत जब्त; केजरीवाल बोले- राज्यसभा भेजने का फैसला कमेटी करेगी पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कर ली है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कांग्रेस कार्यकारी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *