पंजाब के निहंग ने गैंगस्टर लॉरेंस से मदद मांगी:कहा- BJP जॉइन करने पर हमले हो रहे, ISI से मिले सिख मरवाना चाहते हैं, मुझे बचा लो

पंजाब के निहंग बाबा सतनाम सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस से मदद मांगी है। वीडियो जारी कर सतनाम सिंह ने लॉरेंस से कहा- अपना कोई भी आदमी मेरे पास भेज दो। BJP जॉइन करने के बाद मुझ पर 2 बार हमला हो चुका है। ISI (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) से मिले कई कट्‌टरपंथी सिख मुझे मरवाना चाहते हैं। सतनाम सिंह ने कहा- मेरे खिलाफ ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मैं सनातन की बात करता हूं। मैंने भाजपा जॉइन की है। मैं निहंग सिंह बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर का समर्थन करता हूं। इस कारण कई जत्थेबंदियां मेरा विरोध कर रही हैं। वहीं, निहंग सिंह को धमकी देने वाले निहंग मान सिंह बुड्ढा दल वालों ने लॉरेंस से मदद मांगने पर कहा कि हरजीत सिंह तुम डर गए हो। अब क्यों डर रहे हो? हमने तो पहले ही कहा था कि सही तरीके से चलो। बता दें कि मोगा के चड़िक गांव से संबंधित सतनाम सिंह निहंग रसूलपुर का खुलकर समर्थन करते हैं। बीते दिनों दोनों ने चंडीगढ़ में हुए कथा समारोह में हिस्सा लेकर हवन भी किया था, जिसका भी सिख जत्थेबंदियों ने विरोध किया था। सतनाम सिंह ने वीडियो में ये अहम बातें कहीं… हरजीत सिंह रसूलपुर भी कर चुके लॉरेंस की तारीफ पंजाब के निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर भी गैंगस्टर लॉरेंस की तरीफ कर चुके हैं। उन्होंने लॉरेंस को जी लगाकर संबोधित किया था। उन्होंने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी और लॉरेंस के विवाद में कहा कि एक पाकिस्तानी इंडियन को कैसे धमका सकता है। रसूलपुर ने कहा था कि लॉरेंस ने एक गोली चलाई तो कितने दिनों तक शहजाद भट्टी को नींद नहीं आई। अब शहजाद भट्टी हमारे नौजवान को धमकी दे रहा है। हमारा नौजवान चाहे गैंगस्टर हो या छोटा-मोटा बदमाश, हमें उस पर गर्व होना चाहिए। रसूलपुर ने यह भी कहा था- मैं लॉरेंस से कहना चाहता हूं कि अपने बंदों को तंग न किया करे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग रसूलपुर बोले- लॉरेंस जी, अपने बंदे तंग मत करो:गैंगस्टर हो या बदमाश, देश के युवा पर गर्व करो; PAK डॉन भट्‌टी को जूते मारेंगे पंजाब के रोपड़ के रहने वाले निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर ने गैंगस्टर लॉरेंस की तरीफ की है। विवादों में रहने वाले रसूलपुर ने गैंगस्टर लॉरेंस को जी कहकर बुलाया। निहंग सिंह रसूलपुर ने इसका वीडियो भी जारी किया है। रसूलपुर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी और लॉरेंस के विवाद में कहा कि एक पाकिस्तानी इंडियन को कैसे धमका सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *